चंडीगढ़ आने-जाने वालों को बड़ी राहत, दूर हुई ये बड़ी परेशानी

पंजाब

 राहगीरों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार एन.एच.ए.आई. ने सिंहपुरा-डेराबस्सी फ्लाईओवर को यातायात के लिए खोल दिया है। इससे राहगीरों को काफी राहत मिली है। बता दें कि 2 फ्लाईओवर एक सिंहपुरा क्रॉसिंग और एक मैकडॉनल्ड क्रॉसिंग पर अब चालू हो गए हैं।

इन फ्लाईओवर का निर्माण 48 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। वहीं बांकरपुर फ्लाईओवर अभी निर्माणाधीन है और उसका काम इस  साल जून तक पूरा होने की संभावना है। चंडीगढ़-जीरकपुर-डेराबस्सी हाईवे पर भीड़ कम करने के लिए इन फ्लाईओवर का निर्माण किया गया है। एन.एच.ए.आई. द्वारा एक ही कांट्रेक्ट के जरिए 48 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण किया गया है जहां अब दोनों तरफ से यातायात की आवाजाही शुरू हो गई है।

एन.एचए.आई. के प्रोजेक्ट निदेशक आशिम बंसल ने कहा, “सिंहपुरा क्रॉसिंग और मैकडॉनल्ड क्रॉसिंग के पास बने फ्लाईओवर अब काम करने लगे हैं। दोनों तरफ यातायात का सुचारू प्रवाह हो रहा है। अब तक फ्लाईओवर से किसी तरह की बाधा की सूचना नहीं मिली है।” उन्होंने बताया कि डेराबस्सी के बांकरपुर में तीसरे फ्लाईओवर का काम 70 प्रतिशत पूरा हो चुका है और इस फ्लाईओवर को भी इस वर्ष जून तक यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

बता दें कि दिसंबर 2022 में चंडीगढ़-जीरकपुर बॉर्डर फ्लाईओवर को जनता के लिए खोल दिया गया। इन तीनों फ्लाईओवरों ने चंडीगढ़-डेराबस्सी हाईवे पर यातायात प्रवाह में काफी सुधार किया है। चंडीगढ़-जीरकपुर बॉर्डर पर पहले अड़चनें पैदा होती थीं, लेकिन फ्लाईओवर के निर्माण के बाद यात्रियों को ट्रैफिक जाम से राहत मिली।

इसी तरह, सिंहपुरा और मैकडॉनल्ड क्रॉसिंग पर भी बहुत ज्यादा ट्रैफिक जाम होता था। अब इन दो फ्लाईओवरों के चालू हो जाने से इन क्रॉसिंग पर ट्रैफिक जाम की समस्या दूर हो गई है। इन फ्लाईओवरों से यात्रा का समय भी कम होगा, क्योंकि अब डेराबस्सी क्रॉसिंग तक ट्रैफिक बिना किसी रुकावट के चलेगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry