डेराबस्सी : डेराबस्सी से एक बेहद ही रूह कंपा देने वाला हादसा सामने आया है, जहां एक 3 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटनार डेराबस्सी के दादपुरा मोहल्ले से सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सौरभ सैनी पुरानी अनाज मंडी रोड पर बिजली के सामान की दुकान चलाता हैं तथा अपने परिवार के साथ निकटवर्ती दादपुरा मोहल्ले में रहते हैं। बताया जा रहा है कि उसका 2 वर्षीय बेटा पर्व सैनी घर में खेल रहा था, तभी अचानक अलमारी उसके ऊपर गिर गई, जिससे बच्चा गंभीर घायल हो गया।
घायल अवस्था में बच्चे को तुरंत डेराबस्सी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सेक्टर-32 अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही दादपुरा मोहल्ले में माहौल गमगीन हो गया। बच्चे का परिवार बहुत बुरी हालत में है। दुर्घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
