मुल्लांपुर दाखा : भयानक सड़क हादसे में 2 छात्रों की दर्दनाक मौत होने की खबर सामने आई है। थाना सुधार अंतर्गत गांव मोही नजदीक भयानक हादसे में 2 छात्रों मौत हो गई। मृतकों की पहचान नवदीप सिंह (उम्र 15) पुत्र रणजीत सिंह और हरसिमरन सिंह (उम्र 16) पुत्र अमरजीत सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों छात्र खालसा सीनियर सैकेंडरी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों छात्र अपनी मां और बहन को छोड़ने के लिए सुधार अड्डे पर गए थे और वहीं जब वह अपने-अपने मोटरसाइकिल पर वापस गांव आ रहे थे तो सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जबरदस्त टक्कर मार दी। दोनों छात्रों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मोटरसाइकिलों के परखच्चे उड़ गए। हादसा घने कोहरे के कारण हुआ। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad