ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में दोस्त के साथ पार्टी करने गए युवक की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई है। युवक के गड्ढे में गुम होने पर वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया जिसके बाद महाराजपुरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया यह घटना सोमवार शाम 4:00 बजे शताब्दीपुरम की है। आपको बता दें कि युवक को काफी तलाश किया गया लेकिन युवक नहीं मिला।
इसके बाद एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया, बुधवार की सुबह युवक का शव गोताखोरों को मिल गया युवक का नाम हरीश सविता था नहाते समय युवक गड्ढे में डूब गया पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है, हरीश मुरैना का रहने वाला था और महाराजपुरा इलाके में विक्रमपुर पहाड़ी के पास रहकर मजदूरी करता था, सोमवार को अपने दोस्तों के साथ पानी में नहाने गया था और अचानक गायब हो गया था।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
