गोलियों की आवाज से दहल उठा पंजाब का यह गांव, जाते-जाते हमलावर छोड़ गए…

पंजाब

 पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की खबरें सामने आई रही हैं। इसी बीच एक खबर पटियाला के खमाणों से सामने आई है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 7 बजे फतेहगढ़ साहिब जिले के जटाना ऊंचा गांव में 3 मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने पवित्र सिंह नामक व्यक्ति के घर पर अंधाधुंध गोलीबारी की।

सौभाग्य से इस गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन गोलियों से घर का गेट क्षतिग्रस्त हो गया। हमलावरों की हौंसले इतने बुलंद थे कि वे गोलियां चलाते हुए घर के रसोईघर तक पहुंच गए। परिजनों के अनुसार हमलावर जाते समय घर के गेट के सामने मिठाई का डिब्बा भी छोड़ गए।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *