गूगल का नया टूल: Nano Banana से ऐसे क्लिक करें शानदार तस्वीरें, 4 टिप्स से मिलेगी प्रोफेशनल लुक

टेक्नोलॉजी

गूगल ने हाल ही में Gemini ऐप में नया इमेज जनरेशन और एडिटिंग मॉडल Nano Banana पेश किया है, जो फोटो एडिटिंग की दुनिया में क्रांति ला रहा है. यह टूल और इसके फोटो इफेक्ट सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो रहे हैं. इस टूल के जरिए यूजर्स न केवल फोटो जनरेट कर सकते हैं बल्कि उन्हें बेहद प्रोफेशनल तरीके से एडिट भी कर सकते हैं. अब गूगल ने इस मॉडल का बेहतर इस्तेमाल करने के लिए 4 खास टिप्स शेयर किए हैं.

जाइंट क्वालिटी लीप

गूगल की प्रोडक्ट लीड Nicole Brichtova ने कहा कि यह मॉडल फोटो एडिटिंग क्वालिटी में जाइंट क्वालिटी लीप है. जो काम पहले हाई-एंड प्रोफेशनल टूल्स से ही हो पाता था, अब उसे आम यूजर भी आसानी से कर पा रहा है. यही वजह है कि इस टूल ने क्रिएटिविटी की नई लहर पैदा की है.

एडिट्स में बनाए रखें कंसिस्टेंसी

Nano Banana का सबसे बड़ा फीचर यह है कि यह किसी भी फोटो में बदलाव करने के बाद भी सब्जेक्ट की एक जैसी पहचान बनाए रखता है. चाहे आप ड्रेस बदलें, पोज एडिट करें या बैकग्राउंड चेंज करें, मॉडल हर बार कैरेक्टर की लुक और स्टाइल को एक जैसा रखता है. यह खासतौर पर सीरीज फोटो या कैरेक्टर स्टडी के लिए बेहद उपयोगी है.

पिक्सल-परफेक्ट एडिट्स

इस टूल के जरिए फोटो में बेहद बारीक एडिट्स करना आसान हो गया है. आप किसी सीन का पूरा हिस्सा बदले बिना सिर्फ एक ऑब्जेक्ट की कलर, शेप या जगह बदल सकते हैं. जैसे, सोफे का रंग बदलना हो या फोटो से कोई ऑब्जेक्ट हटाना हो, Nano Banana इसे बहुत आसानी से कर देता है.

सिंपल प्रॉम्प्ट से करें क्रिएटिव एक्सपेरिमेंट

Nano Banana को इस्तेमाल करने के लिए जटिल कमांड की जरूरत नहीं होती. यूजर्स सिर्फ आसान और बातचीत जैसी भाषा में प्रॉम्प्ट देकर फोटो को बदल सकते हैं. इससे आप पुराने ब्लैक एंड वाइट फोटो को कलर में बदल सकते हैं, स्केच को रियल फोटो में बदल सकते हैं या कई तस्वीरों को मिलाकर नई इमेज बना सकते हैं.

ऐप डेवलपमेंट में भी उपयोग

Nano Banana केवल एडिटिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे इमेज-बेस्ड एप्लिकेशन भी बनाए जा सकते हैं. गूगल ने बताया कि Canvas और AI Studio इंटीग्रेशन से डेवलपर्स ऐप बना सकते हैं. उदाहरण के तौर पर PictureMe ऐप जिसमें लोग अपनी फोटो अपलोड करके 80s फैशन या प्रोफेशनल हेडशॉट जैसे स्टाइल में खुद को देख सकते हैं.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry