अनूपपुर : मध्य प्रदेश के अनूपपुर में गुरू शिष्य के रिश्ते को कलंकित कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां प्रिंसिपल ने 12वीं की छात्रा को शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर करनपठार थाना पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज किया। लेकिन आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया। जिस पर पुलिस ने 35 हजार इनाम घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
घटना अनूपपुर जिले के के करनपठार थाना क्षेत्र की है। जहां उदयभान सिंह ने 12वीं की छात्रा को ओपन परीक्षा फार्म भरवाने के बहाने बुलाया। आरोपी छात्रा को पड़मनियां खंडहरनुमा स्कूल में ले गया और वहां उसे जबरन शराब पिलाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था। पुलिस ने उस पर 35 हजार रुपए इनाम भी रखा था। आखिरकार अनूपपुर पुलिस की टीम ने शहडोल-अनूपपुर मुख्य मार्ग से आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने बताया कि आरोपी उदयभान सिंह को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad