पंजाब के लुधियाना से भयानक हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार एलिवेटेडे पुल पर एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे दौरान युवक की खोपड़ी की हड्डूी टूटी है। युवक को राहगीरों की मदद से सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उसका इलाज शुरू किया।
वहीं युवक के रिश्तेदार जतिंदर सिंह ने बताया कि उसका भतीजा कर्णवीर सिंह गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में माथा टेकने गया था। जब वह माथा टेककर लौट रहा था तो तभी एलिवेटेड पुल पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसके बाद कर्णवीर की बाइक उछलकर पुल पर गिरी। कर्णवीर गंभीर घायल हो गया जिसे पहले सिविल अस्पताल और बाद में सी.एम.सी. रेफर किया गया
वहीं एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह परिवार के साथ कार में जा रहा था तो देखा कि कुछ दूरी पर युवक बाइक पर जा रहा था तो अचानक से बाइक संतुलन बिगड़ गया और बाइक डिवाइडर से टकरा गई। युवक उछल कर करीब 8 से 10 फीट डिवाइडर पर जा गिरा। युवक गंभीर घायल होने पर एंबुलेंस को बुलाया गया। एंबुलेस थोड़ी देरी ले पहुंची उससे पहले युवक को किसी राहगीर को रुकवाकर उसकी गाड़ी में अस्पताल भेजा गया। फिलहाल उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। सिर की हड्डी टूटने से परिवार परेशान है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
