हरियाणा के गुरुग्राम में बीटेक की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली. उसका एमबीएल रमन मुंजाल यूनिवर्सिटी के छात्रावास में फंदे से लटका हुआ मिला. मृतका की पहचान राजस्थान के अलवर की रहने वाली 19 वर्षीय भूमिका गुप्ता के रूप में हुई है. सोमवार रात वह अपनी एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल हुई थी. बीच में ही कमरे पर आकर उसने फांसी लगा ली. सूचना मिलते ही बिलासपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, उन्होंने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.
भूमिका के मौसा ने आरोप लगाया है कि जिस हालत में वह लटकी हुई मिली, उससे शक होता है कि यह सुसाइड नहीं, बल्कि मर्डर है. उसके पैर 4 इंच तक मुड़े हुए थे और पैर के तलवे जमीन पर टिके हुए थे. उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है उधर, परिवार वालों की मांग पर पुलिस अब डॉक्टरों के बोर्ड से छात्रा के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया. पुलिस का कहना है कि अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
