गुना में बकरी का शिकार करने आया तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद, एक महीने से दहशत में थे ग्रामीण

मध्य प्रदेश

देश के सबसे बड़े यूरिया संयंत्र नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड इलाके में एक महीने से दहशत का पर्याय बने एक तेंदुआ को वन विभाग और माधव नेशनल पार्क की टीम ने सफलता पूर्वक रेस्क्यू कर लिया है। बताया जा रहा है कि प्लांट के नजदीक एक पिंजरा लगाया गया था जिसमें तेंदुआ फंस गया है।

इस खबर के बाद प्लांट में काम करने वाले कर्मचारियों और सीआईएसएफ की टीम ने राहत की सांस ली है। तेंदुआ की पहली आमद 6 जनवरी को दर्ज की गई थी। इसके बाद 4 से 5 बार तेंदुआ एनएफएल प्लांट के नजदीक और आसपास के क्षेत्र में नजर आया था। रेस्क्यू पूरा होने के बाद एनएफएल के कर्मचारी खुश नजर आ रहे हैं।

हालांकि इसी प्लांट के नजदीक एक और नवरत्न कम्पनी गेल क्षेत्र में भी तेंदुआ की मूवमेंट देखी गई थी। वन विभाग इस बात की पूरी तसल्ली कर रहा है कि गेल के पास देखा गया तेंदुआ एक ही या फिर दो तेंदुएं क्षेत्र में घूम रहे थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry