गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में कुंभराज क्षेत्र में आने वाले बड़ागांव में सोमवार को एक महिला को करंट लग गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। महिला सिर पर लोहे की तगाड़ी रखकर कचरा फेंकने जा रही थी और अचानक बिजली के कटे तार से टकरा गई, करंट लगते ही मौके पर ही महिला ने दम तोड़ दिया महिला का नाम गायत्री था। गायत्री घर का काम निपटाकर कचरा फेंकने निकली थी।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल गायत्री के परिजनों को बुलाया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, फिर जिला अस्पताल ले जाएगा यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि रविवार की रात को तेज आंधी आई थी जिसके कारण ट्रांसफार्मर से निकला बिजली का तार नीचे की तरफ झुक गया इसी की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
