भोपाल : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के ऊपर दर्ज एफआईआर को वापस लेने के लिए कांग्रेस ने आज यानी 8 जुलाई तक का अशोकनगर एसपी को अल्टीमेटम दिया था। एफआईआर वापस न लिए जाने के बाद आज जीतू पटवारी अशोक नगर में गिरफ़्तारी देने निकले हैं। इसके साथ ही कांग्रेस का अशोकनगर में जेल भरो आंदोलन होगा। भोपाल से अशोकनगर रवाना होने के दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जगह जगह भव्य स्वागत किया। बैरसिया में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रामभाई मेहर ने साथियों सहित गदा भेंट कर शंखनाद किया।
आंदोलन से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि मामले में कार्रवाई नहीं हुई मुझ पर एफआईआर दर्ज की गई है। कांग्रेस नेताओं को ठहरने के लिए होटल नहीं मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम जाएंगे भले ही हमको वहां सड़कों पर रुकना पड़े।
पटवारी ने कहा कि अशोकनगर की सड़कों पर कांग्रेस रुकेगी। जहां एसटी-एससी और ओबीसी पर अत्याचार होगा। वहां कांग्रेस होगी, जहां प्रशासनिक अराजकता होगी, वहां वहां कांग्रेस भी पहुंचेगी। जहां सरकार का ध्यान आकर्षित करना होगा, कांग्रेस अपना धर्म निभाएगी। अशोकनगर में पीड़ित को न्याय दिलाने की बजाय मेरे खिलाफ FIR कर दो। जीतू पटवारी के निवास स्थान से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता अशोकनगर के लिए रवाना हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अशोकनगर में जाकर आंदोलन करेंगे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad