चंडीगढ़: पंजाब राज पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) ने इस वर्ष धान सीजन के लिए बिजली की मांग और आपूर्ति के संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह जानकारी पी.एस.पी.सी.एल. के सीएमडी अजोय सिन्हा, सभी निदेशकों और मुख्य इंजीनियरों के साथ बैठक के बाद बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने दी।
उन्होंने कहा कि इस धान सीजन के दौरान लगभग 17,000 मेगावाट बिजली की आवश्यकता होगी, जिसके लिए अग्रिम व्यवस्था कर ली गई है। इसके साथ ही, गर्मी के मौसम में घरेलू उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं।
उन्होंने पी.एस.पी.सी.एल. के अधिकारियों को हिदायत की है कि थर्मल प्लांट और गुरु अमरदास थर्मल प्लांट का सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए गए ताकि आस-पास पड़ी अतिरिक्त भूमि पर सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित करने की संभावनाओं का पता लगाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में किसी भी ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड न रहने दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले 10 वर्षों में प्रदेश में उत्पन्न होने वाली बिजली की मांग को पूरा करने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी जाए ताकि मांग के अनुरूप समय रहते व्यवस्थाएं की जा सकें। उन्होंने अधिकारियों को पी.एस.पी.सी.एल. कर्मचारियों के स्थानांतरण के संबंध में नीति तैयार करने को भी कहा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
