धार, गुजरी। धार जिले के गुजरी क्षेत्र के गणपति घाट में एक बार फिर हादसा हुआ है। गुरुवार को दोपहर करीब 12:00 बजे घाट उतार रहे एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। ट्रक ने इसके बाद आगे चल रहे वाहनों को उसने टक्कर मारी। ट्रक ने 6 कारों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद आगे चल रहे एक कंटेनर से जा टकराया। दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए।
टक्कर के बाद कंटेनर और ट्रक दोनों में ही आग लग गई। घटना के बाद से ही अफरातफरी मची हुई है। पुलिस से लेकर दमकल कर्मी मौके पर मौजूद हैं। वाहनों की टक्कर में एक बस भी चपेट में आ गई थी, लेकिन उसे मामूली टक्कर लगी। ऐसे में यात्रियों को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचा।
घायलों को धामनोद भेजा
घायलों को उपचार के लिए धामनोद के चिकित्सालय ले जाया गया है। प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के अनुसार आठ लोग घायल हुए हैं। हालांकि घायलों की संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है। दूसरी ओर घटना के बाद से ही लंबा जाम लगा हुआ है।
- गणपति घाट पर दुर्घटना के बाद दोनों ही तरफ तीन-तीन किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई है।
- क्रेन से लेकर अन्य साधनों के साथ में बचाव दल अपना काम कर रहे हैं। इस हादसे में आग लगने से और भी स्थिति चिंताजनक हो गई।
- हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन से जुड़े हुए लोग भी मौके पर पहुंचे हैं। स्थिति को तुरंत नियंत्रण में ले जाने का प्रयास किया जा रहा है।
- उल्लेखनीय है कि गणपति घाट का निर्माण कार्य चल रहा है। इस तरह के हादसे भविष्य में नहीं हों उसके लिए व्यापक स्तर पर काम किया जा रहा है।
- चिंता का विषय यह है कि जब तक इस कार्य को पूरा नहीं कर लिया जाता तब तक हादसों को रोकने के लिए अस्थाई प्रयास भी सफल नहीं हो रहे हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad