रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में तहसील सिलवानी के ग्राम पंचायत गुंदरई के मरहेठी में एक मजदूर खेत में काम करते समय बिजली के तार में फैले करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई, यह घटना गुरुवार की है। मृतक युवक का नाम पुलिस द्वारा नारायण मेहरा पिता बाबूलाल मेहरा बताया गया है, मृतक के तीन बच्चे हैं।
पुलिस के मुताबिक ग्राम प्रतापगढ़ के सचिन राठौर के खेत में युवक बटाईदार था। खेत में काम करते समय युवक को बिजली का जोरदार करंट लग गया। सिलवानी सरकारी अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
मृतक के परिजन शव को लेकर मरहठी पहुंच गए इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। युवक की करंट लगने से मौत के बाद बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक युवक की पत्नी और बच्चों का रो – रोकर बुरा हाल है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
