खातेगांव में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी ने खेत में ले जाकर की जबरदस्ती, अब पहुंचा जेल

मध्य प्रदेश

खातेगांव : खातेगांव के हरणगांव थाना अंतर्गत भीमताल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी धर्मेंद्र पिता हीरालाल टाकिया भीमताल का रहने वाला है। वह बच्ची को जबरदस्ती घर के पीछे खेत में ले गया और उसके साथ घिनौनी हरकत की।

इस घिनौने अपराध के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि बच्ची और उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं। इस मामले की जांच जारी है, और पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषी को कानून के तहत कठोरतम सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry