खाई में गिरी पंजाब के School Students की बस, Rescue Operation जारी

पंजाब

पंजाब के एक स्कूल की बस गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि  बच्चों सहित 48 लोग बस में सवार थे। इस घटना के बाद हर तरफ चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार बस पंजाब के मालेरकोटला स्थित ननकाना साहिब पब्लिक स्कूल की बताई जा रही है,  जो पंचकूला घूमने आए थे। जब वह पंचकूला के टिकरतला नजदीक पहुंचे तो तेज रफ्तार बस के कारण उक्त हादसा हो गया। इस घटना का आरोप ड्राईवर पर लगाया जा रहा है। उधर, मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल बच्चों को बस से बाहर निकाल तुरंत अस्पताल पहुंचाया। फिलाल घायलों को सैक्टर 6 के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना स्थल पर बचाव कार्य जारी है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *