आज के समय में ऑनलाइन पेमेंट को UPI ने काफी आसान बना दिया है. इसके कारण डिजिटल पेमेंट और फंड ट्रांसफर आसान हो गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से लिंक करते हैं तो यह आपके लिए एक स्मार्ट ऑप्शन हो सकता है, लेकिन इसे सावधानी से इस्तेमाल करना जरूरी होता है. इसका आप सही से इस्तेमाल करके रिवार्डस, कैशबैक तक का फायदा उठा सकते हैं.
आज हम आपको इस खबर के माध्यम से बताने जा रहे हैं क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से लिंक करने के क्या -क्या फायदे हैं.UPI ने पेमेंट कल्चर को पूरी तरह से बदल दिया है और ट्रांजेक्शन शुरू करने के लिए यूपीआई को क्रेडिट कार्ड से लिंक करने की जरूरत है. जिससे आप अपने क्रेडिट कार्ड की लिमिट का इस्तेमाल करके यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं. इससे आपको फिजिकल कार्ड ले जाने की जरूरत खत्म हो जाएगी.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
