कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में रंगनाथ थाना अंतर्गत मंगलनगर में क्रिकेट खेलते – खेलते एक युवक को हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई है। आपको बता दें कि कटनी जिले के रंगनाथ थाना अंतर्गत मंगलनगर रेलवे पुल के पास रहने वाला 24 वर्षीय दिव्य गुप्ता अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने के लिए रविवार को गया था। क्रिकेट खेलते-खेलते अचानक दिव्य की तबियत बिगड़ गई, उसके सीने में अचानक दर्द हुआ।
दिव्य ने साथ खेल रहे दोस्तों से कहा तबियत ठीक नही लग रही, थोड़ी देर ग्राउंड के बाहर आराम कर लेता हूं। कुछ देर ग्राउंड के बाहर आराम करने के बाद भी दिव्य की तबियत में कोई सुधार नहीं आया तो ग्राउंड में मैच खेल रहे दोस्त भी दिव्य के पास पहुंच गए और उसकी तबियत को देखते हुए नजदीक एक क्लिनिक में लेकर पहुँचे, जहां पर डॉक्टर ने चेक करने के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad