तेलंगाना में कालेश्वरम प्रोजेक्ट सुर्खियों में बना हुआ है. इस प्रोजेक्ट को लेकर रेवंत रेड्डी सरकार और बीआरएस आमने-सामने आ गई है. मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने प्रोजेक्ट को लेकर सीबीआई जांच की घोषणा की है. विधानसभा में कालेश्वरम परियोजना पर न्यायिक आयोग (judicial commission) की रिपोर्ट पर हुई चर्चा के अंत में सोमवार तड़के बोलते हुए रेड्डी ने कहा कि इस प्रोजेक्ट में अंतर्राज्यीय मुद्दे, विभिन्न केंद्रीय और सरकारी विभाग और एजेंसियां शामिल हैं, इसलिए इस जांच को सीबीआई को सौंपना सही है.
सीएम ने कहा कि राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण (एनडीएसए) और न्यायिक आयोग की रिपोर्टों ने इस परियोजना से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर गहन और व्यापक जांच की जरूरत पर जोर दिया है. न्यायिक आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कई खामियों और अनियमितताओं की पहचान की है, जिन पर आपराधिक कार्रवाई की जा सकती है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
