सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में एक बंदी ने फिनायल पी लिया आपको बता दें कि उसको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया यहां पर उपचार चल रहा है। कैदी की हालत गंभीर बताई जा रही है, प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को जिला जेल में एक कैदी ने अचानक फिनायल पी लिया जिसे देख जेल प्रबंधन में हड़कंप मच गया और कैदी को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
जिस कैदी ने यह फिनायल पिया है उसका नाम जयप्रकाश है और जालसाजी के मामले में वह जेल में बंद है। अभी पता नहीं चल पाया है कि कैदी ने किन कारणों के चलते फिनायल पिया है। ऐसे में जेल प्रबंधन की लापरवाही भी खुलकर सामने आ गई है, सवाल उठ रहा है कि कैदी के पास फिनायल कैसे पहुंच गया।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%