केंद्र सरकार की एक योजना से पंजाब के 5 इलाकों को शामिल किया गया है। इससे क्या बदलाव होंगे आईए जानते हैं। गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से चंडीगढ़ को टूरिज्म हब बनाने की कोशिश की जा रही है। चंडीगढ़ को सरकार ने ‘स्वदेश दर्शन’ योजना में शामिल किया है। सरकार की ओर से नियुक्त कंसल्टेंट ने डीपीआर में ‘चंडीगढ़ रिंग टूरिज्म’ का प्लान बनाया है। इसके मुताबिक, चंडीगढ़ के आसपास के इलाकों को पर्यटन योजना में शामिल किया जाएगा।
इस योजना में पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब के संघोल गांव, साहिबजादों की शहीदी स्थल पर बने गुरुद्वारा साहिब और रूपनगर को शामिल करने की योजना है।
क्या होंगे बदलाव?
दरअसल, चंडीगढ़ के आसपास के करीब 60 किलोमीटर के मशहूर स्थानों को चंडीगढ़ से जोड़ने की योजना है। इन जगहों के लिए स्थानीय परिवहन बढ़ाया जाएगा और सेंट्रलाइज्ड पोर्टल के जरिए इन जगहों की जानकारी दी जाएगी। इससे चंडीगढ़ आने वाले लोग इन जगहों पर भी जा सकते हैं और चंडीगढ़ में ही रुक सकते हैं।
क्यों बन रही है योजना?
जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ में हर साल करीब 3.50 लाख पर्यटक आते हैं। लेकिन ये लोग यहां रहने के बजाय कुछ समय बिताने के बाद हिमाचल, जम्मू-कश्मीर या अन्य राज्यों में चले जाते हैं। इसके चलते केंद्र सरकार की ओर से इन लोगों को पंजाब के अन्य स्थानों की जानकारी देकर वहां जाने के लिए प्रोत्साहित करने की योजना बनाई गई है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad