कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन पर पथराव, हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर गेट बंद होने पर उग्र हुई भीड़

मध्य प्रदेश

छतरपुर जिले के हरपालपुर स्टेशन पर ट्रेन का गेट नहीं खोलने पर यात्रियों ने कोच में पर पथराव कर दिया। जहां मौनी अमावस्या को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही थी। वहीं ट्रेन स्टेशन पर आने पर उसके गेट नहीं खोले जा रहे थे अंदर से लॉक कर रखे थे, गेट ने खोलने पर भीड़/यात्री आक्रोशित हो गए और यात्रियों ने कोच में पथराव कर दिया जिससे ट्रेन के शीशे टूटने से ट्रेन में बैठे यात्रियों में भगदड़ मच गई। इस दौरान तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

बता दें कि मेला स्पेशल ट्रेन झांसी से प्रयागराज जा रही थी, जिसमें कुंभ स्नान करने जा रहे यात्रियों ने झांसी से हरपालपुर पहुंची ट्रेन में अंदर से गेट बंद कर रखे थे और खोले नहीं, जिससे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर गेट बंद होने पर आक्रोशित होकर ट्रेन पर पथराव कर दिया।

घटना के चलते एक घंटे से अधिक समय तक ट्रेन हरपालपुर स्टेशन पर खड़ी रही। ट्रेन में बैठे यात्रियों ने अपनी व्यथा सुनाई, वहीं उक्त घटना का वीडियो वायरल हुआ है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry