अनियंत्रित होकर पलट गया डीजे वाहन, एक युवक की मौत

मध्य प्रदेश

ओरछा रोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कैड़ी में आयोजित एक कार्यक्रम में डीजे बुलाया गया था। कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद जब डीजे वापस जा रहा था तभी दोपहर करीब 12 बजे बाईक को बचाने के चक्कर में डीजे पलट गया ,जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि एक घायल है। ग्राम कैंड़ी के गोविंद कुशवाहा ने बताया कि चौक समारोह में डीजे को बुलाया गया था। डीजे वाहन विश्वनाथ पिता मुन्ना अहिरवार 20 वर्ष एवं सुरेन्द्र पिता दिल्ला अहिरवार 18 वर्ष निवासी मुड़ारी थाना कुलपहाड़ सवार थे।

कार्यक्रम उपरांत डीजे जब वापस जा रहा था तभी दोपहर करीब 12 बजे लुगासी के पास बाइक को बचाने के चक्कर में डीजे अनियंत्रित होकर पलट गया। डीजे की चपेट में आने से विश्वनाथ अहिरवार 20 वर्ष की मौत हो गई। जबकि सुरेन्द्र अहिवार गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें पुलिस और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है। मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry