गांव बन्नावाला निवासी एवं भारतीय सेना में सेवारत सूबेदार बलजिन्द्र सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया जिसका पार्थिव शरीर सेना द्वारा उसके गांव लाया गया है तथा मृतक का अंतिम संस्कार 16 जनवरी को प्रातः 10 बजे गांव बन्नावाला के श्मशानघाट पर सैन्य रीति-रिवाज के साथ किया जाएगा। बलजिंदर सिंह, पुत्र आत्मा सिंह, उम्र लगभग 45 वर्ष, हैदराबाद में 1811 लाइट रेजिमेंट में बतौर सूबेदार अपनी सेवाएं हैदराबाद में निभा रहे थे जिन्हें कुछ दिन पहले पेट की इन्फेंक्शन कारण सैन्य अस्पताल सिकंदराबाद में भर्ती कराया गया था जिनकी 14 जनवरी को सुबह 4.10 बजे दिल का दौरा पड़ने से अस्पताल में मृत्यु हो गई।
बलजिंदर सिंह की सेवानिवृत्ति में अभी आठ महीने बाकी थे। 26 जनवरी को सेना द्वारा उन्हें ऑनरेरी लेफ्टिनेंट तथा 15 अगस्त को ऑनरेरी कैप्टन के पद पर पदोन्नत किया जाना था। जैसे ही उनकी मौत की खबर गांव में पहुंची तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने पीछे बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं।
