कार ने 6 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, नशे की हालत में ड्राइव कर रहा था डॉक्टर

मध्य प्रदेश

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में शुक्रवार रात को एक तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे 6 लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई चार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना शुक्रवार रात की है। बताया जा रहा है कि कार बीएचएमएस डाॅक्टर संजय पटेल चला रहा था। एक अन्य युवक भी कार में सवार था तभी यह हादसा हो गया। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि डाॅक्टर संजय पटेल नशे में धुत था। कार की रफ्तार भी बहुत तेज थी तभी अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे चल रहे कई लोगों को टक्कर मारते डिवाइडर से टकरा गई थी। स्थानीय लोगों ने कार चला रहे डॉक्टर को पकड़ लिया था।

 इस हादसे में मुन्नी बाई नाम की महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मुन्नी बाई सेन के बेटे ने बताया कि उनकी मां प्राइवेट जाॅब करती है। शुक्रवार की रात को उन्होंने एसबीआई चौक पर ऑटो से उतरने के बाद जैसे ही पैदल घर जाने के लिए सर्विस रोड पकड़ी, उसी दौरान पीछे से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। मुन्नी बाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना में एक अन्य गौरी शंकर दुबे की भी मौत हो गई। जबकि एक बच्ची समेत तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि कार का चालक नशे में था। विजय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस का कहना है कि कार चला रहे संजय पटेल ने तेज रफ्तार कार चलाते हुए लोगों को टक्कर मारना शुरू कर दिया। देखते ही देखते लोग सड़क किनारे गिर गए और कार चालक लोगों के ऊपर से कार लेकर भागने लगा। संजय पटेल ने सड़क किनारे खड़ी एक कार को भी टक्कर मारी है। आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है। कार चालक डाॅक्टर है। विजय नगर थाना पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry