कर्मचारी को पीटा, चलाई गोली…लखनऊ के पेट्रोल पंप पर दबंगों का तांडव

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मनचलों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. यहां पेट्रोल पंप के कर्मचारी को पीटकर लूटने की कोशिश की गई. मोहन रोड चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पेट्रोल टंकी पर लगभग दो दर्जन युवकों ने मारपीट की. मनचलों ने पेट्रोल टंकी के कर्मचारी मिलन पर असलहे की बट से वार किया और उसे लहू-लुहान कर दिया. मनचलों ने उन्हें लूटने की भी कोशिश की.

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि भागते समय युवकों ने अवैध असलहे से गोली चलाने की भी कोशिश की. मनचले युवकों को सिगरेट पीने से मना करना पेट्रोल पंप कर्मचारी को भारी पड़ गया. युवकों ने अवैध असलहा निकाला और पेट्रोल टंकी कर्मचारी को बुरी तरह से पीटने लगे. पेट्रोल पंप पर झगड़ा और मारपीट होता देख पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को मौके पर देखकर युवक वहां से फरार हो गए.

दर्ज कराई गई एफआईआर

पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. पुलिस ने मुकदमा पेट्रोल पंप के मालिक रोहित जायसवाल की तहरीर पर पारा थाने में लूट करने का प्रयास व मारपीट करने की धाराओं में दर्ज की.

सिगरेट पीने से किया था मना

सिगरेट पीने से मना करने पर पेट्रोल कर्मचाकरियों को लगभग 10 से 12 लोगों ने असलहे की बट से मारने और लूटने की कोशिश की. कुछ लोग काली स्कॉर्पियो में सवार होकर आए, जिसमें कई लोग सवार थे. कुछ लोग दो पहिया वाहन से आए और पेट्रोल कर्मचारियों को बुरी तरह मारा पीटा व नगदी लूटने की कोशिश की. सभी अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है. मिलन ने बताया कि सभी नशे की हालत में वहां आए थे.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry