पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज रविवार को अमृतसर में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के गोल्डन जुबली हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। यहां उन्होंने पंजाबियों को बड़ी राहत देते हुए पंजाब राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (PSCARD) द्वारा माफ किए गए कर्ज के लाभार्थियों को कर्ज माफी सर्टिफिकेट बांटे। सी.एम. मान ने No Dues Certificate जारी करते हुए 4727 परिवारों के कर्ज माफ करने का ऐलान किया।
इस मौके पर सी.एम. मान ने कहा कि जब तक लोग उन पर विश्वास करेंगे वह लोगों के लिए हमेशा खड़े रहेंगे और जो पैन जनता ने उन्हें दिया वह लोगों के लिए हमेशा चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की किसान कल्याण नीति का ये एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए कर्ज माफी की गई है। वहीं इससे हजारों किसान परिवारों को राहत मिलेगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
