अमृतसर : पंजाब में दिन-दिहाड़े फायरिंग के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। बाबा बकाला साहिब इस इलाके में लगातार हो रही फायरिंग, लूटपाट और चोरियों के कारण लोगों में दहशत का माहौल है। ताजी घटना के मुताबिक, बीती रात करीब 9 बजे ब्यास में कपड़ा व्यापारी राजन जब अपनी दुकान बंद करके घर अमृतसर जाने के लिए रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहा था तो अज्ञात युवकों ने उस पर 3 फायर कर दिए, इस दौरान एक गोली व्यापारी की जांघ पर लग गई।
इसके विरोध में ब्यास के दुकानदारों ने दुकानें बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की गई है। जीआरपी पुलिस द्वारा इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना के बाद दुकानदारों में सहम और दहशत का माहौल देखा गया।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
