खातेगांव: खातेगांव के कन्नौद में दिनदहाड़े सतवास रोड स्थित रेस्ट हाउस के समीप अज्ञात व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते एक व्यक्ति को गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना पर मौके पर थाना प्रभारी तहजीब काजी पुलिस बाल के साथ घटनास्थल पहुंचे तथा घटना के के बारे में जांच की जा रही है।
घटना शुक्रवार सुबह 7:00 बजे की है। जहां सतवास रोड स्थित रेस्ट हाउस के समीप इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाने वाले निसार पिता निसार पिता मुशर्रफ को अज्ञात व्यक्ति ने घर में से बुलाकर गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी जैसे ही आग की तरह नगर में फैली घटनास्थल पर भीड़ इकट्ठा हो गई सूचना मिलने पर कन्नौद पुलिस थाना प्रभारी तहजीब काजी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा निसार को सिविल अस्पताल कन्नौद पहुंचाया गया और घटना के बारे में जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि नगर कन्नौद में इस प्रकार की घटना पहली बार घटित हुई है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
