लुधियाना : कनाडा भेजने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने के आरोप में थाना दुगरी की पुलिस ने 2 महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने पवित्र नगर हैबोवाल की रहने वाले आरती कौर के बयान पर सैक्टर-32ए की रहने वाली इंद्रजीत कौर व केयर ऑफ कैरियर की शैली मिश्रा को नामजद किया है। पुलिस को दिए बयान में आरती कौर ने बताया कि उक्त दोनों महिलाओं ने सोची-समझी साजिश के तहत उसकी बेटी अवनीत कौर को विदेश भेजने का झांसा देकर 6 लाख 65 हजार रुपए हड़प लिए लेकिन आरोपियों ने न तो उसकी बेटी को विदेश भेजा और न ही उसकी राशि वापस की जिस पर उसने पुलिस कमिशनर को शिकायत दी। थाना दुगरी की पुलिस ने जांच के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
