यूपी सरकार ने प्रदेश में इको टूरिज्म और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य से दुधवा टाइगर रिजर्व तक रेल कनेक्टिविटी प्रदान करने वाली पर्यटक ट्रेन में विस्टाडोम कोच का संचालन शुरू कर दिया है. इसी के साथ यूपी देश का पहला ऐसा प्रदेश बन गया है, जहां पर्यटकाें के लिए जंगल सफारी का रोमांचक अनुभव उपलब्ध कराने के लिए विस्टाडाेम कोच की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है.
यह सेवा पर्यटकों के लिए 12 महीने उपलब्ध रहेगी. फिलहाल यह सेवा वर्तमान में शनिवार और रविवार ही पर्यटकों को उपलब्ध करायी जा रही है, आने वाले दिनों में यह सेवा सभी दिन उपलब्ध होगी. इससे जहां एक ओर पयर्टन को बढ़ावा मिलेगी, वहीं रोजगार भी उपलब्ध होंगे. पयर्टन विभाग के निदेशक प्रखर मिश्रा ने बताया कि प्रदेश के वन क्षेत्रों को ‘One Destination Three Forest’ के रूप में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के प्रयास हैं.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad