कटनी के जुहला गांव में युवक ने शराब के नशे में पत्नी को मार डाला, हत्या कर मौके से फरार

मध्य प्रदेश

कटनी। गणेश विसर्जन की रात एनकेजे थाना के जुहला पोंडी गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी की शराब के नशे में पटक पटक कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थल का निरीक्षण किया है। मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और खोजी श्वान को भी बुलाया गया। साथ ही आरोपित की तलाश की जा रही है।

गणेश विसर्जन के लिए गए थे बेटा-बेटी

जुहला पोंडी गांव के आदिवासी मोहल्ला निवासी मंगल कोल अपनी पत्नी सीता कोल 37 साल व दो बच्चों के साथ रहता है। उसकी दो बड़ी बेटी भी हैं जिनका विवाह हो चुका है। बड़ी बहन के यहां गणेश विसर्जन को लेकर बेटा और छोटी बेटी इमलिया गए हुए थे।

नशे में पत्नी को पूरे मोहल्ले के सामने पीटता रहा

रात को मंगल और पत्नी सीता के बीच नशे में विवाद हुआ, जिसके बाद पति ने पत्नी को पूरे मोहल्ले में मारपीट करते हुए पटक पटक के गंभीर रूप से घायल कर दिया। थोड़ी ही देर पत्नी की मौत हो गई और पति मौके से फरार हो गया। लोगों ने घटना की जानकारी एनकेजे पुलिस को दी।

थाना प्रभारी नीरज दुबे बल के साथ पहुंचे मौके पर

मौके पर थाना प्रभारी नीरज दुबे बल के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ ही फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और खोजी श्वान को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को पीएम के जिला अस्पताल भेजा है और मामले की जांच कर रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry