भवानीगढ़ : स्थानीय शहर में आज एक युवक ने अपने ससुराल परिवार से तंग आकर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेने पर पुलिस द्वारा युवक की पत्नी, सास और बिचौले के खिलाफ मामला दर्ज करने का समाचार प्राप्त हुआ।
इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक बसंत सिंह के पिता प्यारा सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी रामपुरा रोड ने बताया कि उनके 28 वर्षीय बेटे बसंत सिंह की शादी खुशप्रीत कौर उर्फ खुशी पुत्री लखवीर सिंह उर्फ लक्खा निवासी अगेता थाना सदर नाभा के साथ करीब एक साल पहले हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उसके लड़के को उसकी पत्नी, सास और बिचौले द्वारा कथित तौर पर परेशान किया जा रहा था। उनसे तंग आकर उनके बेटे ने कल शाम अपने घर कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने प्यारा सिंह के बयान के आधार पर मृतक की पत्नी खुशप्रीत कौर उर्फ खुशी, सास जीत कौर पत्नी लखवीर सिंह उर्फ लक्खा और बिचौले करमजीत सिंह पुत्र हरी सिंह निवासी घनौड़ राजपूता थाना दिड़बा के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
