मध्य प्रदेश के इंदौर के एमटीएच अस्पताल में कुदरत का करिश्मा देखने को मिला. यहां अस्पताल में भर्ती एक गर्भवती महिला ने एक ऐसे बच्चे को जन्म दिया, जिसके दो सिर हैं. बच्चे देखकर पहले डॉक्टर्स भी हैरान रह गए. बच्चे की स्थिति नाजुक बनी हुई है और उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है. बताया जा रहा है कि महिला को 21 जुलाई की रात देवास से लेबर पेन होने के चलते इंदौर स्थित एमटीएच हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था.
23 जुलाई की देर रात महिला ने दो सिर वाले नवजात को जन्म दिया, जहां मां की हालत नॉर्मल है. लेकिन नवजातों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. साथ ही उसका वजन 2 किलो 800 ग्राम के आसपास है. उसे एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबोर्न केयर यूनिट) यूनिट में खास निगरानी में रखा गया है. महिला का ऑपरेशन डॉक्टर नीलेश दलाल के मार्गदर्शन में किया गया था. सामान्य तौर पर दो सिर वाले बच्चे को महिला ने जिस तरह से जन्म दिया है. वह पैरापैगस डाइसेफेलिक कंज्वाइंट ट्विंस कहलाते हैं.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
