लुधियाना : एक बार फिर विदेश से पंजाबी युवक की मौत होने की दुखदायी खबर सामने आई है। बता दें कनाडा में पंजाबी युवक व युवतियों की मौत होने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। मृतक की पहचान आलमजोत सिंह (उम्र 29 वर्षीय) निवासी गांव घुमान तहसील रायकोट जिला लुधियाना के रूप में हुई, जिसकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक आलमजोत सिंह 2014 में अपने परिवार सहित कनाडा पीआर पर गया था। बताया जा रहा है कि जब आलमजोत को दिल का दौरा पड़ा, तब उसके माता-पिता पड़ोस में गए हुए थे। जब वह घर लौटे तो आलमजोत बिस्तर पर गिरा हुआ था। डाक्टरी सहायता देने की कोशिश की गई लेकिन उसे दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%