भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार लगातार सरकार पर हमलावर नजर आ रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने सीएम मोहन अपील की है। सिंघार ने कहा कि कल रक्षाबंधन का पर्व है। यह एक ऐसा अवसर है, जब भाई अपनी बहन की सुरक्षा का वचन देता है, लेकिन भाई होने के नाते आप इस दायित्व में असफल होते दिख रहे हैं। आपके मुख्यमंत्री और गृह मंत्री रहते हुए, बहनों के साथ हत्या, बलात्कार, सामूहिक बलात्कार और लापता होने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
विधानसभा के आंकड़ों के अनुसार
- प्रदेश में बलात्कार के मामलों में 33% की वृद्धि हुई।
- प्रतिदिन लगभग 20 महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है।
- प्रतिदिन औसतन 38 महिलाएं लापता हो रही हैं।
इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि बहनें असुरक्षित महसूस कर रही हैं। इस रक्षाबंधन पर आप प्रण लें कि बहनों की सुरक्षा के लिए कठोर कदम उठाएंगे। दुराचार करने वाले अपराधी, चाहे वह भाजपा से जुड़ा हो या कोई और, उसे बख्शा नहीं जाएगा। यह बात केवल बोलने तक सीमित न रहे, बल्कि इसे करके दिखाएं। इस रक्षाबंधन, यही बहनों के लिए सबसे बड़ा उपहार होगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
