उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद हाजी कलीम खान की शुक्रवार को सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने नीलगंगा थाना क्षेत्र की वजीर पार्क कॉलोनी स्थित घर में घुसकर गुड्डू को गोली मार दी, परिजन गुड्डू की हत्या का आरोप उनकी पत्नी और दो बेटों पर लगा रहे हैं। कलीम खान उर्फ गुड्डू पर बीते 4 अक्टूबर को भी मॉर्निंग वॉक के दौरान जानलेवा हमला हुआ था और गोली छूकर निकल गई थी।
घटना के बाद वह डर गए थे और घर से बाहर नहीं निकले परिजनों का कहना है कि सुबह 5:00 बजे तेज धमाके की आवाज आई गुड्डू के कमरे में जाकर देखा तो उनकी पत्नी नीलोफर बाहर आ रही थी उन्होंने कहा कि गुड्डू को किसी ने गोली मार दी है, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी पुलिस का कहना है कि गुड्डू का अपनी पत्नी से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad