जिस जंग की आशंका हफ्तों से जताई जा रही थी, आखिरकार वो हकीकत बन गई. शुक्रवार सुबह इजराइली फाइटर जेट्स ने ईरान पर सीधा हमला कर दिया. इजराइल के डिफेंस मिनिस्टर योआव गैलंट ने खुद इसकी पुष्टि की है. न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, इजराइली हमले में तेहरान के आसपास के कम से कम 6 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया.
ईरान की सरकारी मीडिया ने भी हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि इसमें IRGC (इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स) के कमांडर हुसैन सलामी मारे गए हैं. यही नहीं रिपोर्ट है कि इस हमले में ईरान के दो सीनियर परमाणु वैज्ञानिक मोहम्मद मेहदी तेहरांची और फेरेदून अब्बासी की भी मौत हो चुकी है. कल ईरान ने भी दो टूक कहा था कि अगर हमला हुआ तो जवाब इतना जोरदार होगा कि न्यूयॉर्क तक इसका असर महसूस होगा. तो क्या ईरान जंग का बदला जंग से देगा और बड़ा सवाल यह है कि अमेरिका और इजराइल जैसी सुपरपावर के सामने ईरान क्या वाकई टिक सकता है?
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
