इंदौर : मध्य प्रदेश का मिनी बॉम्बे ‘इंदौर’ में आए दिन अनोखे और हैरान कर देने वाले मामले सामने आते हैं। जहां कभी लड़कियों का हॉफ न्यूड वीडियो वायरल होता है तो कभी बाइक पर सरेआम आशिकी करता कपल का। ताजा मामला इससे थोड़ा हट के है, जहां अब लड़कियों ने बेशर्मी की हदें पार करते हुए बीयर्डलैस बॉयफ्रेंड की डिमांड कर दी है। इतना ही नहीं इसके लिए बाकायदा रैली भी निकाली गई और स्लोगन लिखी तख्तियां हाथ में लेकर नारेबाजी की गई। रैली का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो एक अनोखी रैली का है। जिसमें लड़कियों ने ‘Choice तुम्हारी’ , ‘क्लीन शेव बॉयफ्रेंड्स’ , ‘दाढ़ी रखो या गर्लफ्रेंड रखो’ और ‘No Clean Shave, No Love’ जैसे नारों लिखे थे। माना जा रहा है कि यह वीडियो किसी प्रमोशनल इवेंट से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
