इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में सूदखोरों से परेशान होकर एक पुलिसकर्मी ने सुसाइड कर लिया, पुलिसकर्मी ने घर के पास जहर खा लिया तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन यहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिसकर्मी का नाम नितेश था जो एरोड्रम इलाके में फर्स्ट बटालियन में पदस्थ था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि नितेश ने आकाश और अर्जुन नाम के लोगों से 5 लाख रुपए लिए थे। लेकिन उससे 25 लाख रुपए वापस मांगे जा रहे थे।
नितेश के चाचा कमल का कहना है कि अर्जुन और आकाश से नितेश ने 5 लाख का कर्ज लिया था। इसके बाद अर्जुन और आकाश उसको परेशान कर रहे थे फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
