इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के आजाद नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला सूबेदार नेहा ने अपने घर के नजदीक ही मौजूद एक सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है, वहीं सूबेदार नेहा रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकली और घर के नजदीक मौजूद बिल्डिंग की सातवें फ्लोर पर पहुंची और कूदकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल जैसे ही पूरे मामले की जानकारी पुलिस को लगी पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।
वहीं महिला सूबेदार पिछले काफी दिनों छुट्टी पर चल रही थीं और 8 तारीख को ही वह वापस से ड्यूटी ज्वाइन करने वाली थी लेकिन उसके पहले ही उन्होंने जिस तरह से आत्महत्या की वह कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है वहीं महिला की शादी तकरीबन 6 साल पहले ओमप्रकाश नामक व्यक्ति से हुई थी और वह भी सरकारी टीचर के पद पर पदस्थ हैं।
फिलहाल मृतक महिला के दो बच्चे भी बताए जा रहे हैं जिनमें एक बड़ी बेटी है तो वहीं एक साल का बेटा भी है और वह घटना के दौरान अपने पिता के पास ही सो रहे थे। मृतक महिला का बिल्डिंग के अंदर जाते एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad