मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में महिला पर बेहोशी का स्प्रे डाल कर सोने के गहने लेकर एक युवती के फरार होने का मामला सामने आया है। यह पूरा मामला विजय नगर क्षेत्र का है, पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। आपको बता दें यह घटना इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र के सोलंकी नगर की है। जहां एक युवती किराए से कमरा देखने पहुंची थी। तभी उसने महिला लक्ष्मी से पानी मांगा जिसके बाद युवती ने महिला पर बेहोशी का स्प्रै छिड़क दिया और मुंह पर क्रीम लगा दी।
जिससे महिला बेहोश हो गई, इसी दौरान युवती महिला के सोने के गहने उतार कर फरार हो गई, विजय नगर पुलिस ने मामल दर्ज कर इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित महिला ने बताया की कमरा देखने के बहाने युवती आई थी, सीसीटीवी कैमरे में भी युवती मुंह पर स्कार्फ बांधे दिख रही है। पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad