इंदौर में भाजपा नेता मोनू कल्याणे की पत्नी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पति की दो महीने पहले हुई थी हत्या

मध्य प्रदेश

इंदौर। भाजपा नेता मोनू कल्याणे की हत्या के दो महीने बाद उसकी पत्नी दीपिका कल्याणे ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर एमजी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दीपिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दो महीने पहले पति की गोली मारकर हुई थी हत्या

इंदौर में जून महीने में पोस्टर-बैनर लगा रहे भाजपा नेता की बाइक सवारों ने हत्या कर दी थी। दोनों आरोपित मोनू के घर के करीब रहने वाले थे। पुलिस ने इन्हें भोपाल से गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद इनके मकान पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई भी हुई थी।

अभी साफ नहीं हो पाया है कि दीपिका कल्याणे ने यह कदम क्यों उठाया। प्रारंभित तौर पर यह बात सामने आ रही है कि पति की हत्या के बाद से वो सदमे में थी। अभी पुलिस को दीपिका का कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry