इंदौर में डेंगू मच्छर के भोज का आयोजन, चर्चा में कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन

मध्य प्रदेश

इंदौर : इंदौर में डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या के विरोध में कांग्रेस ने एक अनूठा आयोजन किया। जिसमें कांग्रेसियों ने डेंगू बाबा का विशाल भोज आयोजित किया, जिसमें मच्छरों को आकर्षित करने के लिए विशेष रूप से गंदे पानी का गिलास पत्तल में रखा गया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य नगर निगम को जागरूक करना है। ताकि वे डेंगू के बढ़ते मामलों पर तुरंत कार्रवाई करें। कांग्रेसियों ने चेतावनी दी है कि यदि अगले तीन दिनों में शहर में फॉगिंग और छिड़काव नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

वही कांग्रेस का यह अनूठा तरीका स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की जिम्मेदारियों पर सवाल उठा रहा है। कार्यकर्ताओं ने नगर निगम की अनदेखी को लेकर आक्रोश व्यक्त किया और कहा कि समय पर उपाय नहीं किए गए, तो इसका गंभीर परिणाम हो सकता है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry