इंदौर। इंदौर नगर निगम में हुए बड़े घोटाले के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए। नेताओं और कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन चलाई।
उल्लेखनीय है कि इंदौर नगर निगम में पिछले दिनों फर्जी बिल के साथ कुछ अन्य घोटालों का खुलासा हुआ है। इसके विरोध में कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन का आह्वान किया था।
प्रदर्शन का आयोजन नगर निगम कार्यालय के पास किया गया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने निगम परिसर में घुसने का प्रयास किया। इन्हें पुलिस ने खदेड़ दिया। इसके लिए वाटर कैनन का सहारा लिया गया।
प्रदर्शन के दौरान मप्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा और जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव भी नजर आए।
उल्लेखनीय है कि दोनों नेताओं को पिछले दिनों गांधी भवन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के आगमन पर खातिरदारी के कारण निलंबित करने की बात सामने आई थी। जानकारी मिली है कि वाटर कैनन की चपेट में आकर एक युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल भेजा गया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad