आर्यन खान की हिस्ट्री निकाली-शाहरुख खान की छानबीन कर डाली, धमकी देने से पहले बनाया गया था मास्टर प्लान

मनोरंजन

सलमान खान की धमकियों का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि शाहरुख खान को भी धमकी मिलनी शुरू हो गई. बीते दिनों शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली थी. धमकी के जरिए सुपरस्टार से 50 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी गई थी. अब इस केस में एक नया खुलासा हुआ है. बांद्रा पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही हैं. इस जांच में ये पता चला है कि रायपुर से गिरफ्तार आरोपी वकील फैज़ान खान ने शाहरुख खान को धमकी देने से पहने उनकी सुरक्षा और उनके बेटे आर्यन खान के बारे में जमकर छानबीन की थी.

आरोपी ने पूरी प्लानिंग के साथ अपने काम को अंजाम दिया था. उसने पहले शाहरुख खान की सुरक्षा के बारे में सारी जानकारी निकाली फिर ऑनलाइन शाहरुख के बेटे आर्यन के बारे में मौजूद जानकारी पर नजर डाली. सारी जानकारी को इकट्ठा किया और फिर धमकी देने के प्रोसेस को आगे बढ़ाया. इस बात का खुलासा आरोपी के पास मौजूद दूसरे मोबाइल की जांच में हुआ है. बांद्रा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें आरोपी के मोबाइल से शाहरुख़ की सुरक्षा और बेटे आर्यन के बारे में ऑनलाइन सर्च करने की एक लंबी-चौड़ी हिस्ट्री हाथ लगी है.

धमकी के लिए खरीदा था नया फोन

जब इस बारे में पुलिस ने आरोपी से सवाल-जवाब किया, तो उसकी तरफ से ऐसा जवाब नहीं मिला, जो उन्हें संतुष्टि दे पाए. बांद्रा पुलिस के मुताबिक आरोपी को ऑनलाइन जस्ट डायल पर पुलिस स्टेशन का लैंडलाइन नंबर मिला था और इसके बाद उसने धमकी का कॉल किया था. बांद्रा पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि शाहरुख को धमकी देने के लिए जिस मोबाइल का इस्तेमाल आरोपी ने किया था, वो एक हफ्ते पहले यानि 30 अक्टूबर को ख़रीदा गया था.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry