इंदौर : जहां एक और पूरा इंदौर शहर दिवाली का त्यौहार मना रहा था तभी एक क्षेत्र में अचानक एक गोदाम में आग लग गई। आग लगने से टैंट के सामान गोदाम में रखा लाखों का माल स्वाहा हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
पूरा मामला इंदौर के चंदन नगर के अम्बार नगर का है। जहां रॉकेट की आंच से एक टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई। आग ने धीरे धीरे विकराल रूप ले लिया वही गोदाम रहवासी क्षेत्र में बना था और सकरी गलियों के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को पहुंचने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
इस मामले में फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने गुरुवार देर रात बताया कि टेंट क सामान के गोदाम में आग लगी है। वही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है। घटना को लेकर रहवासियों का कहना है कि गोदाम इस क्षेत्र में है और यह रहवासी क्षेत्र है। गोदाम मालिक दादा गिरी भी करता है अब रहवासी क्षेत्र से इसके गोदाम हटना चाहिए।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
