यूपी विधानसभा में बुधवार को 24 घंटे चर्चा होगी. बिना ब्रेक के विधानसभा चलेगी. विधानमंडल के दोनों सदनों में 13 अगस्त को सुबह 11 बजे से 14 अगस्त की सुबह 11 बजे तक विशेष चर्चा होगी. इसे यूपी 2047 विजन डॉक्यूमेंट का नाम दिया गया है. 24 घंटे तक की जाने वाली इस चर्चा के लिए योगी सरकार ने तैयारी कर ली है. 24 घंटे यूपी विधानसभा चलाना भी एक रिकॉर्ड ही है. इसको चलाना आसान नहीं है. इसी के चलते इस चर्चा के लिए मंत्रियों की समय-समय पर ड्यूटी लगाई गई है. सभी को अलग-अलग समय में शिफ्ट में रखा गया है.
बुधवार से चौबीस घंटे चलने वाले सदन में मंत्रियों की मौजूदगी अनिवार्य करने के लिए शिफ्टवार ड्यूटी भी लगाई गई है. बुधवार शाम 6 बजे से गुरुवार सुबह 11 बजे तक सदन में रहने के लिए 28 मंत्रियों का रोस्टर जारी किया गया है. सबसे ज्यादा 8 मंत्री तड़के तीन बजे से सुबह 6 बजे के बीच रहेंगे. मंत्रियों के लिए जारी किए गए रोस्टर के मुताबिक, सिर्फ एक शिफ्ट दो घंटे की होगी. बाकी सारी शिफ्ट 3-3 घंटे की रहेंगी.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
