दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने आज सीबीएसई बोर्ड में शानदार प्रदर्शन करने वाले बच्चों से मुलाकात की. मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को दिल्ली के सरकारी स्कूलों के सीबीएसई बोर्ड के 10वीं-12वीं के टॉपर्स के शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी. आम आदमी पार्टी के विधायक अपने-अपने क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के टॉपर्स को साथ लेकर आए थे.
मनीष सिसोदिया ने कहा कि सीबीएसई रिज़ल्ट आए 8 दिन हो गए, लेकिन अफसोस इस बात का है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री ने अब तक अपने ही सरकारी स्कूलों के टॉपर्स को बधाई देना ज़रूरी नहीं समझा. आखिर इतनी बेरुखी किस बात की? बच्चों ने सालभर मेहनत की. लेकिन उनकी सराहना तक नहीं की गई. उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने अब तक पास प्रतिशत और टॉपर्स के नाम तक घोषित नहीं किए हैं.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad